रेणुका पुलिस लाइन, बुरहानपुर में विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन सम्पन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विजयादशमी पर्व पर रेणुका पुलिस लाईन बुरहानपुर में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार  के निर्देशन मे शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू ,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को,कलेक्टर बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रेणुका पुलिस लाइन में सभी शस्त्रों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। हर्ष फायर किया गया। सभी ने एक दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं प्रेषित की।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन के पश्चात वाहनों का विधिवत पूजन किया गया। इसी क्रम में जिले के सभी पुलिस थानों एवं चौकियों में भी शस्त्र पूजन का आयोजन थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version