खकनार पुलिस ने जुआ खेलते हुए  05 व्यक्तियों को 52 ताश पत्ते एवं 2150 रूपये ज़प्त कर किया गिरफ़्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खकनार को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति ग्राम लोखंडिया में स्कूल के पीछे जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर विश्वास कर हमराह फोर्स के ग्राम लोखंडिया में टीम बनाकर रवाना किया गया । ग्राम लोखंडिया में 05 व्यक्ति स्कूल के पीछे जुआ खेलते हुये दिखाई दिये । जिन्हे फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा गया । जिनका नाम पता पुछते (1) कैलाश पिता पन्नालाल गोस्वामी निवासी लोखंडिया, (2) हरदास पिता कवरजी राठौर निवासी लोखंडिया,( 3)दशरथ पिता मयाराम जाधव निवासी लोखंडिया, (4) रविन्द्र पिता नवल पवार निवासी लोखंडिया, (5) गोकुल पिता मांगीलाल गोसाई निवासी लोखंडिया का होना बताया । आरोपियो के कब्जे से जुआ सामग्री 52 ताश के पत्ते एवं नगदी कुल 2150/- जप्त किया गया । वापसी पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

 महत्वपूर्ण भूमिका

निरीक्षक अभिषेक जाधव, प्रआर मेलसिंह सोलंकी, सतीश सुर्यवंशी, आऱ सुनिल धुर्वे, अजय अहिरवार, आर. चालक रूपेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version