नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 4 अक्टूबर को जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर में आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 4 अक्टूबर को जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर में आयोजित | New India Times

रोटरी क्लब अपना, जीवन ज्योति हॉस्पिटल एवं प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन मेघनगर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। इसमें जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डॉ. दिव्यांशु पटेल (MBBS, MS – हड्डी रोग विशेषज्ञ) डॉ. ईश्वर पाटीदार (MBBS, MS – नेत्र रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

इस शिविर में वृद्धजनों की हड्डी तथा आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच, आवश्यक दवाइयां और नंबर के चश्मे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी नि:शुल्क किए जाएंगे।
रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि यदि आपके पास कोई पुरानी जांच रिपोर्ट हो तो उसे साथ लेकर आएं। मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु इच्छुक व्यक्ति आवश्यक तैयारी के साथ तथा एक सहयोगी के साथ आएं।

प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि यदि किसी को गंभीर बीमारी है तो उसका ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जीवन ज्योति हॉस्पिटल में नि:शुल्क किया जाएगा। रोटरी क्लब अपना, जीवन ज्योति हॉस्पिटल एवं प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन, मेघनगर के सदस्य नागरिकों से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version