यातायात पुलिस कर्मी कुलदीप मलिक को ब्रज यातायात समिति ने बहादुरी के लिए किया सम्मानित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

यातायात पुलिस कर्मी कुलदीप मलिक को ब्रज यातायात समिति ने बहादुरी के लिए किया सम्मानित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. के द्वारा स्थानीय होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वाजेह हो कि, स्माट सिटी मथुरा में 30 सितंबर 2025 को तेज बारिश के दौरान नये बस स्टैंड पर रेलवे पुल के नीचे अधिक बारिश होने के कारण एक कार वाले के द्वारा गहरे पानी में अपनी कार को डूबा  दिए जाने पर वहां तैनात यातायात पुलिस कर्मी कुलदीप मलिक के द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए गहरे पानी में उस कार सवार को सकुशल निकाले जाने पर समिति संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में समिति की तरफ से स्वागत किया गया। विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति समाज के लिए कुछ अलग काम करने वाले लोगों को समय-समय पर सम्मानित करती रही है आज इस श्रृंखला में मथुरा यातायात पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी कुलदीप मलिक के द्वारा सराहनीय कार्य करने के लिए समिति की तरफ से सम्मानित किया गया है।

पूर्व पार्षद व महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कुलदीप मलिक के द्वारा आज एक समाज में एक मिसाल कायम की है कि मानवता से बढ़ कर कोई काम नहीं है। समाज को उनके कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए समिति अब तक 3000 लोगों को सम्मानित कर चुके। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मथुरा यातायात पुलिस निरीक्षक शौर्य कुमार, बीएसए चौकी इंचार्ज अजय कुमार, उप निरीक्षक मुस्ताक मेहंदी, टीएसआई रमेश चन्द्र, आरक्षी जितेन्द्र, चन्द्र मोहन दीक्षित,दीपक सारास्वत, वाइक राइडर पूजा यादव, सोनू चौधरी, सुरेश  गुप्ता, विजय चौधरी, मनीष नौहवार एडवोकेट , पूजा वर्मा, दीक्षा शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, हेमंत अग्रवाल, गगन अग्रवाल,आदि मुख्य रूप से हुए शामिल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version