स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा) अभियान-2025 का समापन, महापौर अर्चना वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा) अभियान-2025 का समापन, महापौर अर्चना वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित | New India Times

स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा) अभियान 2025 का नगर निगम प्रांगण में किया गया समापन। भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा) अभियान-2025 के अंतर्गत हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के टैगलाइन के अंतर्गत आज गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित 156 घंटे महा सफाई अभियान के समापन के अवसर पर नगर निगम द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छ सारथी क्लब, एनिमेटर, स्वच्छता टीम, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, सैनिटरी इंस्पेक्टर, आईटी एक्सपर्ट और स्वच्छता में लगे विभिन्न सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर अर्चना वर्मा द्वारा किया गया उनके द्वारा नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति संदेश देते हुए लोगों से अपील की गई की नगर की स्वच्छता को उत्कृष्ट स्तर पर ले जाने के लिए नगर निगम का सहयोग करें। नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र द्वारा लोगों से कूड़ा अलग-अलग करके देने तथा स्वच्छता कार्यों में सहयोग किया जाने की अपेक्षा की गई उन्होंने बताया की आने वाले दिनों में नगर निगम वार्ड स्तर पर लोगों के बीच तथा स्कूलों में संवाद स्थापित कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम का संचालन अपर नगर आयुक्त एस के सिंह द्वारा किया गया। सिंह द्वारा कार्यक्रम ने लगे प्लास्टिक ढक्कनों से बने भारत के नक्शे के लिए  सैफ सिद्दीकी एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए नगरवासियों से कूड़े के इसी प्रकार से पुनरुपयोग की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर  अल्पना श्रीवास्तव, इंदु अजनबी तथा तराना जमाल को प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर किया गया।

17. सितम्बर से शुरू होकर 156 घंटे चला महा सफाई अभियान का  2. अक्टूबर को समापन। कार्यक्रम में सभी वार्डों से पार्षद के अतिरिक्त सहायक नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज मिश्रा तथा अन्य अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version