मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गांधी-शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण और स्वच्छता संकल्प | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गांधी-शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण और स्वच्छता संकल्प | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर आज दिनांक 2 अक्टूम्बर 2025 को देश के दो महा नायक महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर डॉ.विनोद नायक बीएमओ मेघनगर एवं उपस्थित स्टाफ द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर जयंती मनाई एवं साथ ही कुष्ठ दिवस एवं स्वच्छता अभियान के बारे में अस्पताल परिसर में उपस्थित स्टाफ़ एवं अन्य उपस्थित नागरिकगण को जानकारी दी एवं उपस्थित स्टाफ ने महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर सादर वंदन किया।

डॉ विनोद नायक बीएमओ मेघनगर द्वारा संबोधित कर कहा गया कि 02 अक्टूबर को पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। यह दिन हमें उन महान विभूतियों के जीवन और उनके त्याग की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से भारत को एक नई दिशा दी। महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों ने न केवल भारत को आज़ादी दिलावाई, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेम और शांति का मार्ग दिखाया। उनका सादा जीवन और उच्च विचार आज भी प्रासंगिक हैं, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया हिंसा और स्वार्थ से जूझ रही है।

वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी देश को एकजुट रखा और एक साधारण परिवार से उठकर भारत के प्रधानमंत्री बने। उनके जय जवान, जय किसान के नारे ने देश के किसानों और जवानों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने देश को गरीबी और अज्ञानता से लड़ने की प्रेरणा दी। इस ऐतिहासिक अवसर पर, हम संकल्प लेते हैं कि हम बापू और शास्त्री जी के आदर्शों  सत्य, अहिंसा, सादगी, एकता, और कर्तव्यनिष्ठा – को अपने जीवन में उतारेंगे। हम देश को मजबूत बनाने और एक समतामूलक व शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे। यह दिन हमें याद दिलाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी, एकता और अटूट संकल्प के माध्यम से सकारात्मक बदलाव संभव है। आइए, हम सब मिलकर इन महान नेताओं की विरासत को आगे बढ़ाएं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक बेहतर भारत का निर्माण करें।

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा अधिकारी डॉ वसीम, बीपीएम अनिल बिलवाल, एएमए डी.आर सोनवानी, एम पीएस दीपक परमार, एम आय पसवा सोलंकी, ड्रेसर बेरनार कटारा, पदस्थ नर्सिंग अधिकारी , पिरामल फाउंडेशन से जॉन मंडोरिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रुबीना खान एवं अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहे

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version