रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट पद के चयनित उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम किया घोषित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 18,735 सहायक लोको पायलट पद के चयनित उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।आप को बता दें कि प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 25 नवंबर 2024 से 29 नवंबर 2024 तक 5 दिनों और 15 पालियों में 156 शहरों और 346 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
द्वितीय चरण की CBT 2 मई और 6 मई 2025 को 2 दिनों और 4 पालियों में 112 शहरों और 213 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट पद के चयनित उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम किया घोषित | New India Times

द्वितीय चरण की CBT में सफल उम्मीदवारों के लिए 15 जुलाई और 31 अगस्त 2025 को 2 दिनों और 3 पालियों में 84 शहरों और 186 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT) आयोजित की गई थी।
अब 18,735 चयनित उम्मीदवारों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिन्हें संबंधित आरआरबी द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद, उन्हें सहायक लोको पायलट के रूप में कार्य करने से पहले 120 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस भर्ती के पूरा होने से भोपाल मंडल सहित भारतीय रेलवे के सभी मंडलों को महत्वपूर्ण जनशक्ति प्राप्त होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version