अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;
भिंड में बीते दिनोंइंदौर में डी.पी.एस स्कूल के नन्हे मुन्हे फूल जैसे बच्चों के साथ हुई दुखद सड़क दुर्घटना को लेकर 7 जनवरी को शाम 6 बजे गल्ला मंडी गेट से युवाओं द्वारा कैंडल जलाकर भिण्ड इटावा रोड इंदिरा गाँधी चौराह पर कैंडल मार्च कर श्राद्धांजलि दी। 5 मीनिट तक इंदिरा गाँधी चौराह पर मौन धारण किया गया।
श्राद्धांजलि देने वालों में अंकित शर्मा , मोनू समाधिया ,राय सिंह राठौर ,मुकेश राठौर ,गौरव शर्मा ,शेखर समाधिया ,चिममू समाधिया , छोटू गुप्ता , गोविंद पुरोहित, विकाश सोनी, राहुल राठौर , सुमित राजौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
बच्चो की आत्मा शान्ति के लिये कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें भिंड शहर के सैकडों युवाओ कैंडल मार्च में शामिल रहे। भगवान सें दिवंगत बच्चों की आत्मा शान्ति के लिये प्रार्थना की गई। इसमें कई युवा पदाधिकारी शामिल रहे।
