56 बार रक्तदान कर मसीहा बने हैदर अली | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

एक्टर हैदर अली ने सिविल अस्पताल में गांधी जयंती के अवसर पर लगाए गये ब्लड डोनेशन कैम्प में 56 वीं बार रक्तदान् कर समाज सेवी की मिसाल कायम की। हैदर अली ने बताया की उन्हें रक्तदान करना अच्छा लगता है। यह एक नेक काम है। इस में सबको आगे बढ़ना चाहिए।हैदर अली ने बताया की वो साल मे 4 बार रक्तदान करते हैं। 14 जून को,1 अक्टूबर को,नये साल में ओर अपने बड़े भाई अरविन्द वशिष्ठ जी के जन्मदिन पर 21 मार्च को। आज उन्हे रक्तदान करने पर CMO सर CMS सर ओर डॉक्टर गुप्ता जी ने शील्ड ओर सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया।

56 बार रक्तदान कर मसीहा बने हैदर अली | New India Times

हैदर अली को अब तक रक्तदान करने पर झाँसी के DM सर,CMO सर,CMS सर, डॉक्टर गुप्ता सर,वरिष्ठ सपा नेता अरविन्द वशिष्ठ जी,पूर्व मंत्री प्रदीप जैन जी,हीरो राहुल राय,आर्यन वैद,अमन वर्मा,एक्ट्रेस टीना दत्ता,सुष्मिता मुखर्जी, डायरेक्टर राम बुंदेला,राजेश मित्तल,समीर खान ओर अनेक सामाजिक संस्थाओ दारा शील्ड,सर्टिफिकेट ,शाल ओर नकद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जा चुका है।हैदर अली ने बताया की उन्हे 50 बार रक्तदान करने पर बड़े भाई अरविन्द वशिष्ठ जी,पूर्व मंत्री प्रदीप जैन जी,जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव ,समाज सेवी सतेंद्र जी,जीतेन्द्र भदौरिया ,अभिषेक दीक्षित आदि ने मिलकर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दे कर सम्मानित किया था। हैदर अली ने बताया की उनका एक ही सपना है जैसे अच्छे काम के लिए देश के प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री जी लोगो को सम्मानित करते है वैसे हि रक्तदान कर समाजसेवा करने पर उन्हे भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री जी दवारा सम्मानित किया जाये।हैदर अली ने कहा की उन्हे ऊपर वाले पर पूरा भरोसा है की मेरा ये सपना एक दिन जरूर पूरा होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version