मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव में आज सांसद विवेक बंटी साहू पहुंचे ।जहां सर्वप्रथम नवरात्र के अवसर पर उन्होंने भारत के एकमात्र हिंगलाज माता मंदिर में पूजा दर्शन किया तत्पश्चात भोलेनाथ की नगरी पहली पायरी मे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चल रहे निशुल्क शिविर में शामिल हुए। इस दौरान मच संबोधित करते हुए सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को शेख बोलकर संबोधित किया विधायक के अतिक्रमण को लेकर उन्होंने जमकर कटाक्ष किया।
मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने खदान के मुद्दों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को इशारों ही इशारों में कटाक्ष किया कहा 45 साल से एक ही परिवार राजनीति कर रहा है और पूरी खदानों को तबाह कर दिया गया।
कांग्रेस बीजेपी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रही है लगातार क्षेत्र में खदानें बंद रोजगार के अभाव से पलायन की स्थिति निर्मित हो रही है जिससे क्षेत्र पूरी तरह उजड़ रहा है रोजगार के संसाधन नहीं है कोयलांचल और कोयले के लिए जाने जाने वाला जुन्नारदेव आज अपनी चमक खो बैठा है कांग्रेस बीजेपी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रही है लेकिन खदान कौन खोलेगा यह सवाल उठता है आरोप प्रत्यारो के बीच क्षेत्र की समस्या बनी हुई है समाधान नहीं।
पत्रकारों ने सांसद से रखी तीन सूत्री मांग

जुन्नारदेव के पत्रकारों ने सांसद के आगमन पर तीन सूत्री मांगों को अवगत कराया है मध्य प्रदेश के सबसे बड़ी विधानसभा जुन्नारदेव होने के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित हो रही है जिसे सिविल अस्पताल और उपजेल बनाने की मांग कृषि उपज मंडी बनाने की मांग रखी है।
