कोतवाली पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर को किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:


थाना कोतवाली पुलिस बुरहानपुर के थाना अध्यक्ष सीताराम सोलंकी एवं उनकी टीम ने मोटरसाइकिल चोरों के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर को अपनी गिरफ्त में लिया है।और चोरी की दो मोटर का साइकिल को जप्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09/04/25 को फरियादी फहीम अख्तर पिता सईद अहमद निवासी जय स्तम्भ वार्ड थाना हाज़िर आकर बताया कि आज मेरे घर के सामने खड़ी मोटर सायकल क्रमाकं मोटर सायकल  क्रं.MP 68 MF-7074 एचएफ डिलक्स अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है। बाद फरियादी की सुचना पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमाकं 81/25 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता  का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(2)दिनांक 27/06/25 को फरियादी बंडु पिता यादव चौधरी निवासी शाहपुर थाना हाज़िर आकर बताया कि आज मेरे बस स्टैंड शनि मंदिर के पास मेरी मोटर साइकिल क्रमांक MP-68-ME-4486 हिरो होन्डा स्पेडंर खड़ी की थी जो आसपास तलाश करने पर नहीं मिली जिसे अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है बाद फरियादी की सुचना पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमाकं 141/25 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता  का पंजीबद्ध कर  विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को मोटर साइकिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।

थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी के व्दारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रभावी मुखबिरी लगाई गई एवं लगातार सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये जिसमें मुखबीर सूचना पर संदिग्ध आरोपी निहाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 40 साल निवासी सैलानी फ़ालिया धूलकोट को अभिरक्षा में लेकर मोटर साइकिलों के बारे में पूछताछ की जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया कि मेरे ही द्वारा यह दोनों मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। आरोपी के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल कीमत 40,000 ₹ चालीस हजार रुपए जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से और मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ की जा रही है।                                    

विशेष भूमिका

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सीताराम सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक गोपाल चौहान, प्रधान आरक्षक अनीश पटेल,ज्ञानेश्वर चौधरी,प्रदीप भरसाके, शादाब अली,मातादीन कुशवाहा, आरक्षक सचिन ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version