अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा के विधि संकाय के अंतिम वर्ष के प्रतिभाशाली छात्र रौनक उपमन्यु ने राष्ट्रीय स्तर पर जीएलए की उत्कृष्ट की शिक्षा की छाप छोड़ी है। रौनक ने अब तक देशभर के प्रतिष्ठित आईआईटी, आईआईएम और विश्वविद्यालयों में आयोजित 279 बहस (डिबेट) प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है, जिनमें से 251 में प्रथम पुरस्कार जीतकर वे देश के पहले ऐसे छात्र डिबेटर बन गए हैं, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि न केवल जीएलए विश्वविद्यालय बल्कि संपूर्ण ब्रज क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
गत दिवस दिल्ली आईआईटी में आयोजित संविधान सभा की बैठक में भी जीएलए के रौनक ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर अपनी स्वर्णिम उपलब्धियों की श्रृंखला को और समृद्ध किया। इस वर्ष रौनक ने कुल 43 प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सभी में प्रथम पुरस्कार जीतकर यह साबित किया कि कठिन परिश्रम और वक्तृत्व कौशल का संगम हमेशा सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और सांसद राजीव शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया।
पिछले 25 दिनों के भीतर ही रौनक ने आठ प्रथम पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का लौह मनवाया है।
रौनक की इस असाधारण उपलब्धि पर जीएलए विश्वविद्यालय परिवार भी गर्व महसूस कर रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि रौनक उपमन्यु ने अपने कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और अद्भुत वक्तृत्व कौशल से न केवल जीएलए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है, वहीं विधि संकाय के डीन प्रो. सोमेश धमीजा ने कहा जीएलए के रौनक उपमन्यु ने डिबेटिंग के क्षेत्र में जो सफलता हासिल की है, उनकी निरंतर सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि विद्यार्थी समर्पण, मेहनत और सही दिशा में प्रयास करें तो वे किसी भी मुकाम तक पहुंच सकते हैं। रौनक का यह रिकॉर्ड पूरे छात्र समुदाय के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है। रौनक उपमन्यु एन यू जे आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ जकमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के सुपुत्र हैं।

