एक दिन की सीओ बनीं छात्रा ईसा साहनी, फरियादियों की सुनी समस्याएं | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

एक दिन की सीओ बनीं छात्रा ईसा साहनी, फरियादियों की सुनी समस्याएं | New India Times

महिला शक्ति फेज 05 के अंतर्गत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज की बारहवीं की छात्रा ईसा साहनी एक दिन की सीओ बनकर फरियादियों की फरियाद को सुना और विभागीय आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मातहतों को  निर्देश दिया। सीओ बनी ईसा साहनी से पूछे जाने पर कि आपको एक दिन के लिए सीओ बनाया गया है कैसा लग रहा है और क्या प्राथमिकता है। जिस पर कहा कि सीओ के कुर्सी पर बैठकर काफी  गौरवान्वित महसूस कर रही हूं और पीडित पक्ष को न्याय मिले यही हमारी प्राथमिकता है। सीओ कार्यालय पहुंची नगर के गोला बाजार की रहने वाली स्वाती गुप्ता ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पिता वरिष्ठ नागरिक और शांतिप्रिय व्यक्ति है जिनको भाईयों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है बार बार इस बात की धमकी दी जा रही है कि यदि पुत्रियों के नाम जमीन जायदाद लिखें तो जान से मार देगे। प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर कोतवाल विजय शंकर सिंह को फोन पर निर्देश दिया कि शीघ्र मामले में आवश्यक कार्यवाही करें। थाना क्षेत्र के सहसपुरा गांव निवासी रामकिसुन ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसके चाचा मिश्रीलाल को कोई आल, औलाद नही था और न ही उन्होनें किसी के नाम अपनी संपत्ति का क्रय विक्रय नाही वसीयत ही किया था लेकिन उनके मृत्यु के बाद बडे पिता के लडके बालकृष्ण द्वारा उनके संपत्ति पर जबरन कब्जा कर लिया गया अन्य हिससेदारों को कोई हिस्सा नहीं दिया गया। मांगने पर बराबर गाली गलौज व लडाई झगड़ा करने की धमकी देते हैं। एक दिन की सीओ बनी ईसा साहनी सुबह लगभग साढ़े दस बजे सीओ चुनार लिखे वाहन से कार्यालय पहुंची जहां वर्तमान सीओ मंजरी राव ने बुके देकर स्वागत किया  व सभी कर्मचारियों ने बारी बारी से सल्यूट देकर परिचय दिया। तत्पश्चात वह सीओ की कुर्सी पर बैठी और फरियाद सुनकर एक दिन की सीओ की कार्यभार ग्रहण की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article