अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

सात निश्चय अंतर्गत मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना वर्ष 2016 से प्रारंभ की गई है, जिसके तहत पूर्व से इंटर (12वीं) उत्तीर्ण युवक -युवतियों को रोजगार तलाश करने हेतु भत्ता का लाभ दिया जा रहा है। अब उक्त योजना के तहत 20-25 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाले वैसे युवक – युवतियाँ जो राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थानों से स्नातक (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से) उत्तीर्ण एवं स्वरोजगार सरकारी निजी गैर सरकारी नियोजन (अनुबंध/स्थायी/अस्थायी रूप से) प्राप्त नहीं किये है, कहीं अध्ययनरत नहीं हैं तथा रोजगार की तलाश कर रहे हैं, को भी 1000/- रूपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम 2 वर्षों तक इस योजना का लाभ देय होगा।
इस योजना के तहत स्नातक उर्तीण युवक-युवतियाँ जो स्वयं सहायता भत्ता की राशि प्राप्त करेंगे उनको रोजगार, स्वरोजगार के लिए क्षमतावर्धन हेतु श्रम संसाधन विभाग, बिहार द्वारा निःशुल्क कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

