दुबई में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बागपत के अमित चौहान | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

दुबई में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बागपत के अमित चौहान | New India Times

दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दुबई पहुँचेंगे और स्टेडियम में भारतीय टीम का हौसला बढ़ाएँगे। अमित चौहान ने कहा कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे राष्ट्र की प्रतिष्ठा, एकता और गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं।  कहा कि जब शिक्षक और विद्यार्थी अपने देश के खिलाड़ियों के साथ खड़े होते हैं, तो उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि एशिया कप केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह भारत की अस्मिता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। गेटवे परिवार की ओर से उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि  पूरा देश यह  आशा करता है कि हमारे खिलाड़ी दुबई में इतिहास रचेंगे। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल का हर विद्यार्थी और शिक्षक टीम इंडिया के साथ खड़ा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version