गुरसराय में बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

गुरसराय में बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न | New India Times

बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आज 225 गरौठा विधानसभा के कस्बा गुरसराय में शिवहरे गार्डन में बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी झांसी मंडल चित्रकूट मंडल पूर्व विधायक पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर जी रहे। विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार जी रहे। मुख्य अतिथि भीमराव अंबेडकर जी ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। सर्च समाज का हिट अगर कहीं सुरक्षित है तो बहुजन समाज पार्टी में। हमें आगामी 9 अक्टूबर को भारी संख्या में पहुंचकर मान्यवर कांशीराम साहब के सपने को साकार करना है। और 2027 में बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनानी होगी।

गुरसराय में बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न | New India Times

विशिष्ट अतिथि लालाराम अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा बहुजन समाज पार्टी देश की तीसरी राष्ट्रीय पार्टी है हमें अपने महापुरुषों के त्याग तपस्या बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। आगामी 9 अक्टूबर को लखनऊ मैं मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पहुंचकर 2027 का आगाज करना होगा। और बहन कुमारी मायावती जी के हाथों को मजबूत कर हमें बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनानी होगी। इस मौके पर मुख्य मंडल प्रभारी कैलाश पाल मंडल प्रभारी मुन्ना पाली, पूर्व जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र दत्त गौतम राजू सिंह, जिला प्रभारी मेवालाल चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विपिन सिंह, जिला संयोजक बीके गौतम, चंद्रलोक राजपूत, आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राजपूत जिला उपाध्यक्ष इमरान खान विधानसभा  अनिल सरदार, सोहराब खान, अख्तर राईन मुमताज मंसूरी खैरूद्दीन मंसूरी ललित श्रीवास, भानु बरार, लल्ला यादव पसौरा, शिवदयाल अंबेडकर महेंद्र फौजी ओम प्रकाश सविता बैठक का संचालन पूर्व जिला प्रभारी सुनील मडोरी ने किया। आभार जिला अध्यक्ष बृजेश चौधरी ने सभी का व्यक्त किया गरौठा विधानसभा की तमाम कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी आजाद समाज पार्टी को छोड़कर की बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version