सागर जिले की 14 समिति प्रबंधकों ने कलेक्टर को पुनः जांच कर एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India TimesOplus_131072

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले की 14 समिति प्रबंधकों ने कलेक्टर को पुनः जांच कर एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

सागर जिले की देवरी के कृषि साख सहकारी समिति रसेना के सहायक समिति प्रबंधक अभिषेक राजपूत पर एफआईआर के विरोध में 14 समितियों के प्रबंधकों ने सागर कलेक्टर एवं उप संचालक कृषि को ज्ञापन दिया है। जिसमें वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कमल खर्ते द्वारा की गई कार्रवाई को एकपक्षीय कार्यवाही बताते हुए पुनः जांचकर एफआईआर रद्द करने की मांग की है।

सागर जिले की 14 समिति प्रबंधकों ने कलेक्टर को पुनः जांच कर एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

ज्ञापन में कहा गया है कि 17 सितंबर को देवरी की प्राथ. कृषि साख रसेना समिति के लिए 670 बोरी यूरिया खाद रबी सीजन में वितरण के लिए अग्रिम भंडारण के अंतर्गत प्राप्त हुआ था जो समिति के सदस्यों को उधार दिया जाता है। देवरी-रसेना मार्ग के बीच खैरी पदम गांव के पास सड़क पर बरगद का पेड़ झुका हुआ है जिस कारण ओवरलोड ट्रक का निकलना संभव नहीं होता है। इस वजह से सहायक समिति प्रबंधक राजपूत ने उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर अनुमति लेकर समिति के कृषक अनिल मिश्रा के घर 180 बोरी यूरिया खाद सुरक्षित रखवाया था, जिसकी सूचना कृषि विभाग के एसएडीओ को दूरभाष पर उसी दिन दी थी। सागर कलेक्टर को ज्ञापन देकर 14 समितियों के प्रबंधकों ने मिलकर ज्ञापन में मांग की है कि पूरे मामले में उपसंचालक कृषि विभाग सागर से पुनः जांच कराकर एफआईआर रद्द करने एवं एक पक्षी है कार्रवाई कर अनावेदक के बिना सुनवाई के एफआईआर दर्ज की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version