नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

दुनिया की सबसे बड़ी लेकिन भारत में 303 से छिटककर 240 सीटो पर सिमट चुकी पार्टी बीजेपी ने तीन राज्यों के प्रभारियों की सूची जारी की है। इस सूची से पार्टी के सबसे युवा, ज्ञानी, संघ प्रिय नेता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का नाम गायब है। बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उनके साथी के रूप में मंत्री चंद्रकांत पाटिल केशव प्रसाद मौर्य को नियुक्त किया है। पश्चिम बंगाल के लिए भूपेंद्र यादव उनके साथ बिप्लब कुमार देव को मौका मिला। तमिलनाडु प्रभारी बैजयंत जय पांडा के सहयोग के लिए महाराष्ट्र से मंत्री मुरलीधर मोहोल पर पार्टी ने भरोसा किया है। अगले साल पश्चिम बंगाल तमिलनाडु के साथ साथ केरल असम पुद्दुचेरी मे विधानसभा चुनाव होने है।

बिहार में राहुल गांधी के वोट चोर गद्दी छोड़ वाले नारे को जवाब देने के लिए बीजेपी के पास देवेन्द्र फडणवीस एकमात्र परफेक्ट नेता होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने उनको बिहार प्रभारी बनने का मौका न दे कर बिहार मे अपनी हार को तय कर लिया है। कर्नाटक गोवा राजस्थान मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावो मे बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र से टीम देवेन्द्र में शामिल नेताओ को स्टार प्रचारक के रूप में लिस्टेड किया था। लेकिन यही टीम देवेंद्र पश्चिम बंगाल , जम्मू कश्मीर , पंजाब , उत्तर प्रदेश , पूर्वोत्तर के राज्य और दक्षिण भारत के राज्यो के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के प्रचार तंत्र से कोसो दूर रहे।
