Edited by Nasim Shaikh; नई दिल्ली, NIT;
मध्य प्रदेश के मौजूदा अध्यक्ष नंद कुमार चौहान का कार्यकाल ख़त्म होने वाला है। चर्चा चल रही हैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को मध्य प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाने की। अगर ऐसा होता है तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि विजयवर्गीय और शिवराज सिंह चौहान के बीच छत्तीस का आंकड़ा बताया जा रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब कैलाश विजयवर्गीय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये केवल अटकले हैं लेकिन खबर ये मिल रही हैं की उज्जैन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश के नए अध्यक्ष के लिए विजयवर्गीय के नाम की चर्चा की है। इस चर्चा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भी थे।
बीजेपी के एक वर्ग का कहना है कि अगर विजयवर्गीय मध्य प्रदेश के अध्यक्ष बनते हैं तो शिवराज सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ जाएंगी क्योंकि दोनों में आपसी मतभेद है। इसी मतभेद की वजह से विजयवर्गीय को मध्य प्रदेश की राजनीति से निकाल कर केंद्र की राजनीती में लाया गया था। क्योंकि विजयवर्गीय बीजेपी हाई कमान के काफी करीबी माने जाते हैं और नवम्बर में मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं और मध्य प्रदेश में किसी दमदार नेता की जरुरत है जिसके नेतृत्व में आगामी चुनाव लड़ा जाए।
