रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर में केमिकल फैक्ट्रियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ के तत्वाधान में महा आंदोलन का आयोजन दिनांक 27 सितंबर 2025 को प्रातः 11 बजे कृषि उपज मंडी मेघनगर ( पुलिस थाने के पीछे) आयोजित किया जा रहा है ।
मेघनगर और झाबुआ ब्लॉक के आसपास के 10 किलो मीटर तक पुरा क्षेत्र में मानव जीवन, पशु-पक्षी,पेड़-पौधे और फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ा रहा है।

मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले केमिकल वेस्ट से जल स्रोतों में जहर फैलने से पशु पक्षी मौत की आगोश में समा रहे हैं इन्सानों का सांस लेना दूभर हो रहा है।
जीवन बचाओ आंदोलन मे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, अ.भा. कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, अ.भा. आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया, जिले के प्रभारी हीरालाल अलावा थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया, और सह प्रभारी गिरीश जायसवाल तथा सुनिल आर्य, पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा और जेवियर मेड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौनल यशवंत भाबोर, प्रदेश महासचिव निर्मल मेहता, मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया, मुख्य रूप से शामिल होंगे।
आंदोलन के विवरण
उक्त आंदोलन 27 सितंबर 2025, समय: प्रातः 11 बजे, कृषि उपज मंडी मेघनगर (पुलिस थाना मेघनगर के पीछे) कार्यक्रम होगा।
आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेघनगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, क्षेत्र की जनता शामिल होगी।
