मोहम्मद इस्हाक़ मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मुकुन्दपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखने और शुभारंभ शिलान्यास करने का वर्षों पहले प्रदेश के पूर्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व वर्तमान विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा करने से क्षेत्र से लगे दसों गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराये जाने की सोच के साथ रखी गई थी लेकिन निर्माण से आज तक कोई ना कोई इसके विकास में ग्रहण बनता ही रहा। परन्तु ठीक इसके विपरीत वर्तमान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुन्दपुर में पदस्थ डाॅ. सूरज ठकुरिया के कारण क्षेत्र के लोगों को मुकुन्दपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किसी हद तक स्वास्थ्य सुविधा मिल रही थी। कर्मचारियों की कमी के बावजूद लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता था लेकिन कार्यरत फार्मासिस्ट को बीएमओ अमरपाटन ने अपनी तानाशाही रवैया से भीषमपुर में पदस्थापना का आदेश जारी कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुन्दपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था को चौपट कर दिये और अपनी कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुन्दपुर में एक फर्मासिस्ट जिंसके सहारे दवा वितरण सहित अन्य चिकित्सकीय ब्यवस्था की जिम्मेदारी थी। सीएमएचओ कार्यालय से दवा लाने और मांगपत्र का कार्य किया जाता था। फार्मासिस्ट को हटा कर भीषमपुर में पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया जिसके चलते मुकुन्दपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई जबकि मुकुन्दपुर अमरपाटन जनपद पंचायत की सबसे अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत है, लोग हास्पिटल पहुंचते हैं तो डाॅ तो मिलते हैं लेकिन दवा के लिए परेशान होते हैं क्योंकि यहां फर्मासिस्ट नहीं है जो था उसे बी.एम.ओ द्वारा दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। जबकि भीषमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है साथ ही वहां पर संगीता सिंह पहले से फार्मासिस्ट पद पर पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि उक्त बीएमओ अपनी तानाशाही रवैया में सदा बने रहे हैं।जब भीषमपुर में पहले से फार्मासिस्ट संगीता सिंह पदस्थ हैं तो सामुदायिक स्वास्थ्य मुकुन्दपुर को अव्यस्थित क्यूं किया गया? वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताला में पदस्थ चिकित्सक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझिगवां के लिए जिला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतना के द्वारा स्थानांतरित कर दिया गया किन्तु उक्त बीएमओ के अपनी तानाशाह रवैया के कारण रिलीव नहीं किया जा रहा है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में पदस्थ चिकित्सक को मनमानी तरीके से अमरपाटन में तैनाती की गयी है। ऐसे अमरपाटन खण्ड चिकित्सा अधिकारी के अंतर्गत बहुत से कर्मचारियों को मनमानी तैनाती कर आमजनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित करने का काम बीएमओ अमरपाटन के द्वारा किया जा रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य सुविधा पूरी तरह चौपट है। लोगों ने बी.एम.ओ अमरपाटन से आग्रह किया है कि मुकुन्दपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्मासिस्ट की जगह दूसरा फर्मासिस्ट नियुक्त करें या जो पूर्व में कार्यरत फर्मासिस्ट था उसे मुकुन्दपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित नियुक्त करें जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है, अगर बी.एम.ओ अमरपाटन इस विषय पर संज्ञान नहीं लेते तो क्षेत्रीय जन सी.एम.एच.ओ सतना सहित स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र कुमार शुक्ल का दरवाजा खटखटाएगी साथ ही धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन भी करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी बीएमओ अमरपाटन सीएमएचओ सतना की होगी।
