वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार लाखों रुपए खर्च करके रस्ते का विकास कर रही है, वहीं पर कुम्भी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोला देहात के मो.भद्रसेन गुप्ता कालोनी लक्ष्मनजती रोड में विकास की गंगा वह रही है। यहां हल्की से बारिश से ही सम्पूर्ण मोहल्ला तालाब में तब्दील हो जाता है,वहीं स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चों तथा मोहल्ले वासियों का आना जाना बंद हो जाता है,अगर किसी को अवश्य कार्य से जाना भी पड़े तो वह गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर है। जबकि गंदे पानी से तरह तरह की बीमारियों का लोग शिकार हो जाते है।
कई बार प्रधान से नाली व खड़जे के लिए कहा गया, लेकिन प्रधान बजट का न होना बताकर अपना पल्ला छाड़ लेते है,पहली पंचवर्षीय में भी प्रधान के पास विकास कार्य के लिए पैसा नहीं था,और दूसरी पंचवर्षीय भी बीतने वाली है, इसमें भी प्रधान व बीडीओ के पास इस कालोनी के लिए बजट नहीं है, जबकि वहीं पर रहने पत्रकार के मकान के सामने व साइड में पानी भर जाता है, जिससे निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि मुख्यमंत्री का आदेश है,कहीं भी जल भरवा नहीं होना चाहिए। लेकिन कई समाचार पत्रों में इस समस्या से सम्बंधित ख़बरें भी प्रकाशित हुई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया। जबकि लगभग सौ फिट नाली निर्माण कार्य अगर हो जाए और रास्ते को थोड़ा ऊंचा करके काम कराया जाए, तो जल निकासी की समस्या कम हो सकती है। लेकिन प्रधान की लापरवाही से मोहल्ले वाले परेशान।
