मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर निगम को कई बार हमने चेतावनी दी,जिला प्रशासन से लेकर राज्यपाल तक को ज्ञापन दिए,किन्तु नगर निगम प्रशासन की नींद नही खुली। सांसद, विधायक और महापौर रोज़ अपनी हवाबाजी में लगकर विज्ञप्ति वीर बने हुए हैं,जिसके परिणामस्वरूप आज ये हाल है कि सोमवार नवरात्र में देवी की स्थापना के दिन हुई बारिश ने पूरे नगर का हाल बेहाल कर दिया है। देवी की स्थापना करने जा रहे मंडलों ने कमर बराबर पानी मे अपने स्थान पर जाना पड़ रहा है।
उक्त आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजयसिंह रघुवंशी ने नगर की छिन्न भिन्न व्यवस्था पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए नगर निगम और प्रशासन की कमियों पर प्रेस वक्तव्य देते हुए कहा कि इतने आंदोलन, ज्ञापनों के बाद भी बेशर्म नगर निगम से लेकर भाजपाई जनप्रतिनिधियों को शर्म नही आ रही कि धर्म की राजनीति करने वाले आज धर्म के अनुयायियों के साथ कैसे व्यवहार कर रहे है।
