त्योहार से पहले वेतन-पेंशन जारी करने की मांग, परिषद ने सीएम और डीएम को किया ट्वीट | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250923-WA0054.mp4
New India Time’s

23 सितम्बर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दशहरा और नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है। दिनांक 1 व 2 अक्टूबर को अवकाश है इसलिए हम मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि वह सभी जिलाधिकारी को निर्देशित करें कि वह अपने-अपने जिले में 30 सितंबर तक हर हाल में कर्मचारियों/पेंशनरों के खाते में वेतन/पेंशन भिजवाने का कार्य करें जिससे कर्मचारी और पेंशनर खुशी पूर्वक त्योहार मना सके।

त्योहार से पहले वेतन-पेंशन जारी करने की मांग, परिषद ने सीएम और डीएम को किया ट्वीट | New India Times

अध्यक्ष के निर्देशन पर महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी गोरखपुर को ट्वीट कर कर्मचारी पेंशनरो को 30 सितंबर तक वेतन व पेंशन दिलाने की मांग किया। परिषद के संरक्षक अशोक पांडे ने कोरोना काल में फ्रिज डेढ़ वर्ष के डीए का एरियर देने की मांग किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने कहा कि सरकार त्योहार के अवसर पर सभी सहमत बने लंबित मांगों को पूरा कर कर्मचारियों को उपहार दे।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव संरक्षक ,अशोक पांडेय कार्यकारी अध्यक्ष, इं० राम समूझ महामंत्री ,मदन मुरारी शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,पंडित श्याम नारायण शुक्ल उपाध्यक्ष, अनूप कुमार, अनिल द्रिवेदी, राजेश मिश्रा, बंटी श्रीवास्तव, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन गुप्ता, इजहार अली ,निसार अहमद, राजू कुमार एवं गो सेवक वरूण वर्मा बैरागी सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version