बीजेपी नेता दिलीप मिश्रा ने नवरात्री के पहले दिन से ही नई जीएसटी दरें लागू करने के लिए प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  का किया आभार प्रकट | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250922-WA0006.mp4

भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप मिश्रा ने नवरात्र के पहले दिन से ही जीएसटी रिफॉर्म लागू करने के लिए प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि नई जीएसटी दरों के लागू होने से बाजार में रौनक लौटेगी। व्यापारी हो या खरीददार सभी लोगों में उत्साह का माहौल है। आज सुबह से ही बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। रोजमर्रा की जरूरत की 90% वस्तुओं की दर में कटौती होगी। कंस्ट्रक्शन उद्योग रफ्तार पकड़ेगा। आम आदमी को तीन से ₹5000 का प्रति महीना बचत होगी। आवश्यक वस्तुओं की कटौती होने से लोगों की खरीदारी करने की क्षमता बढ़ेगी। दिवाली, दशहरा, छठ एवं शादी- ब्याह के अवसर पर लोग जमकर खरीदारी कर पाएंगे। नई जीएसटी दरों के लागू होने से जीडीपी में 20 लाख करोड़ का इजाफा होगा। यह देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनने में मददगार साबित होगी। देश का विकास दर रफ्तार पकड़ेगा। आम आदमी को अपना संसाधन जुटाना में पहले की तुलना में ज्यादा सहूलियत होगी। इस क्रान्तिकारी टैक्स स्लैब के बदलाव के लिए श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री को देश की 140 करोड़ जनता हृदय से आभार प्रकट किया है। उन्होंन कहा कि, भाजपा लघु उद्योग मंच के ओर से बाजार के दुकानों में घूम-घूम कर टैक्स स्लैब में होने वाले बदलाव से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version