तहसील पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों के अत्यन्त गरीब एवं असहाय लोगों में 29 जनवरी को होगा भव्य कंबल वितरण समारोह | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; ​तहसील पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों के अत्यन्त गरीब एवं असहाय लोगों में 29 जनवरी को होगा भव्य कंबल वितरण समारोह | New India Timesतहसील पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों के अत्यन्त गरीब एवं असहाय लोगों को सहायता प्रदान करने हेतु कम्बल वितरण समारोह 29 जनवरी को होगा। 

तहसील क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री सुरेंद्र नाथ पुरी उर्फ चुन्नू व वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गयी कैलाश चन्द्र पुरी जिन्होंने लहरपुर तहसील पत्रकारिता में अपना जीवन समर्पित कर दिया था, यदि उनके मरणोपरांत के बाद उनको सम्मान मिलता है तो यह उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी, यह बात संघ के अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कही है।बैठक में उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समारोह का आयोजन तहसील सभागार के सामने राम लीला मैदान (पक्का ताल) में किया जाएगा। यह फैसला तहसील के सभी पत्रकारों के बीच आपसी सहमति से लिया गया है।यह फैसला वरिष्ठ पत्रकार कमलेश मल्होत्रा के आवास पर उनकी उपस्थित में किया गया है।

 इस अवसर पर अपने संबोधन में संघ के अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने संघ के पदाअधिकारियों व सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार संघ की मंशानुरूप गरीब पात्र व्यक्तियों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए चयनित किया गया है और आगे भी इसी तरह सभी गरीब लाभार्थियों को संघ के माध्यम से पात्र लोगों को लाभ देते रहेंगे।    ​तहसील पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों के अत्यन्त गरीब एवं असहाय लोगों में 29 जनवरी को होगा भव्य कंबल वितरण समारोह | New India Timesसंघ के अध्यक्ष ने कहा कि कम्बल वितरण समारोह में तहसील में गरीब एवं असहायों को राहत पहुंचाने के लिए शासन स्तर से प्राप्त कम्बलों का वितरण प्रदेश सरकार की मंशानुसार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारियों आदि के द्वारा कराया जा चुका है। इस बार 29 जनवरी को लहरपुर तहसील पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से गरीब व असहाय लगभग 200 पात्र लोगों को कम्बल वितरण किया जाएगा।  इस मौके पर मुख्य रूप से समारोह में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।जिनमें से प्रमुख रूप से संरक्षक कमलेश मल्होत्रा, महामंत्री अविनाश उर्फ परखु, सुरेश शुक्ला, अरुण सिंह आचार्य, अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष गार्गी मिश्रा, ज़ेड आर रहमानी, कोषाध्यक्ष समीर पुरी उर्फ मानटू ,संगठन मंत्री अनिल मिश्रा, मीडिया प्रभारी एहतिशाम बेग व कार्यकारी सदस्य के रूप में रघुवंश अवस्थी, संदीप मिश्रा, ज़ियाउल हक़, रेहान खान, विपिन अवस्थी, राजन शुक्ला, रवि शाक्य, बादल भारती, रिंकू शुक्ला, धर्मेद्र प्रताप नाग ,नैमिष मिश्रा, मनोज वर्मा, ओमकार वर्मा, अखिलेश मिश्र, राजेन्द्र मिश्रा, खुर्शीद गौरी, गोपाल सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, महेंद्र प्रताप श्रीवस्तव आदि लोग उपस्थिति थे।

By nit

Exit mobile version