मेघनगर में महा आरती से प्रारंभ होगा भव्य नवरात्रि महोत्सव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में महा आरती से प्रारंभ होगा भव्य नवरात्रि महोत्सव | New India Times

मेघनगर फुट तालाब मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर पर महा गरबा रास शुरू होने जा रहा हैँ जानकारी देते हुए समिति के सदस्य और यशस्वी समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन और मंदिर के महंत दिलीप दास महाराज ने बताया कि सोमवार को शुभ मुहूर्त में माँ की घट स्थापना पवित्र तीर्थ स्थल फुट तलाव पर बने सुँदर गरबा पंडाल में की जाएगी।

मेघनगर में महा आरती से प्रारंभ होगा भव्य नवरात्रि महोत्सव | New India Times


माँ की ज्योत अंबाजी और पावागढ से लाकर फुट तालाब पर ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी ।
इसके पूर्व कलश यात्रा मंदिर प्राँगण में आयोजित की जाएँगी  आयोजन के प्रारंभ में विशेष रूप से 10000 श्रद्धालुओं के एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है l जानकारी देते हुए आयोजन समिति के युवा मंडल के सदस्य राजेश रिंकू जैन जैकी जैन ने बताया कि महिला पुरुषों की बैठने की अलग-अलग व्यवस्थाएं अनुशासन स्वरूप में की गई है ।

मेघनगर में महा आरती से प्रारंभ होगा भव्य नवरात्रि महोत्सव | New India Times

नगर के साईं चौराहे से प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बस सेवा भी शुरू की गई है l प्रतिदिन यहाँ पर माँ की महाआरती शाम 8:00 बजे की जाएगी ।
आयोजन को लेकर आयोजन समिति के साथ स्थानीय नगर वासियों और ग्रामीणों में विशेष रूप से उत्साह देखा जा रहा है l मंदिर प्रांगण की जहाँ रंग बिरंगी विद्युत सज्जा की गई है मंदिर के अंदर विराजित श्री गणेश श्री रामभक्त हनुमान जी माँ अंबे माँ महालक्ष्मी माँ सरस्वती माँ पार्वती भोलेनाथ साँवरियाँ सेठ श्री महालक्ष्मी माँ सरस्वती  के जीवंत स्वरूप को भी जगमग रोशनी से सजाया गया है । आयोजन में इस बार विशेष रूप से राजकोट की राजकोट बीट्स आर्केस्ट्रा विक्की ग्रुप बबल्स ग्रुप इंदौर नटराज ग्रुप और कई सारे स्थानीय गरबा ग्रुप भी भाग लेंगे सभी के लिएँ भव्य व्यवस्था को आयोजको ने जुटाया है ।
साथ ही स्थानीय स्तर पर भी ग्रामीण गरबा समूहों और कपल्स को भी प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आमंत्रित किया गया है । आयोजन समिति ने सभी धार्मिक श्रद्धालुओं से आयोजन में आने का विनम्र आग्रह किया है।

Exit mobile version