दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायर करने वाले कुख्यात अपराधी लवकुश यादव अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैती थाना क्षेत्र में 20 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे दुलदुलिया गांव में कुख्यात अपराधकर्मी लवकुश यादव ने अपने गिरोह के गैंग के साथ लोगों में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से चार-पाँच राउण्ड गोली फायर कीया था।पुलिस ने मामले को सज्ञान में लेते हुए कुख्यात अपराधकर्मी लवकुश यादव एवं उनके साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।पुलिस ने इन लोगों के गिरफ्तारी के लिए एक टीम भी गठित की थी। टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए लवकुश यादव को रामजी महतो के किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया ।इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी 2 अर्जुन प्रसाद गुप्ता ने आज राविवर को बताया कि, छापामारी के क्रम में लवकुश ने अपना हथियार शेरमारी स्थित रामजी महतो के किराये के मकान के बगल के झाड़ी में फेक दिया था। जिसे लवकुश यादव के ही निशानदेही पर उनके किराये के मकान के पीछे स्थित झाड़ी से उक्त हथियार को बरामद कर लिया गया।डीएसपी गुप्ता ने बताया कि, घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।गिरफ्तार अभियुक्तलवकुश यादव भागलपुर जिले केपीरपैंती थाना क्षेत्र के मधबन गांव के रहने वाला है। जिससे एक देशी कट्टा और गोली बरामद किया गया है।छापामारी दल में पीरपैती थानाथानाध्यक्ष नीरज कुमार,सुनील कुमार, संगम कुमारी, अमोद कुमार,सजय महाराज सहीत कई पुलिस कमी थें।निश्चित रूप से कुख्यात अपराधी लवकुश की गिरफ्तारी भागलपुर के पीरपैंती पुलिस की बड़ी कामयाबी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version