कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बुरहानपुर के वार्ड नंबर 7 और 8 में बैठक का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बुरहानपुर के वार्ड नंबर 7 और 8 में बैठक का आयोजन | New India Times

कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं श्री राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप बुरहानपुर शहर में भी संगठन सृजन अभियान तेज़ी से जारी है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (शहर) द्वारा दिनांक 17/09/2025 को संगठन सृजन अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 07 तिलक वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 08 अम्बेडकर वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।बैठक में वार्ड के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर वार्ड अध्यक्ष एवं बी.एल.ओ की नियुक्ति पर रायशुमारी की गई।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री रिंकू टांक, शाह परवेज़ सलामत, वाजिद इक़बाल, सतीश अग्रवाल, कैलाश यावतकर, फरीद भाई, शरीफ चाचा, नवाब भाई, डॉक्टर फ़रीद काज़ी, आशीष भगत, डॉ. इमरान खान, डॉ. हुमेर काज़ी, बच्चू चाचा, हारून भाई, शेख असगर चौधरी, शेख आरिफ, अरुण जोशी महाराज, असलम खान सहित वार्ड के वरिष्ठ साथी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।इस बैठक का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मज़बूत बनाना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article