26वें मेधावी मुस्लिम सम्मान समारोह में 165 छात्रों को मिला सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

26वें मेधावी मुस्लिम सम्मान समारोह में 165 छात्रों को मिला सम्मान | New India Times

हज व शिक्षा के क्षेत्र में 23 राज्यों में नेशनल नेटवर्क के साथ कार्य कर रही देश की अग्रणी संस्था में शामिल ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी द्वारा खंडवा के कल्लनगंज स्थित रोटरी हाल में अपना 26 वां वार्षिक कार्यक्रम मेधावी मुस्लिम छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 10 वीं एवम 12 वीं की वार्षिक परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले ज़िले के लगभग 165 मुस्लिम विद्यार्थियों को डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवार्ड एवम प्रमाण पत्र देकर नवाज़ा गया। सोसायटी ने उन स्वर्गीय समाज सेवियों के नाम से भी स्मृति सम्मान वितरित किये जिन्होंने जीवन भर सेवा के हर क्षेत्र में अपना योगदान प्रदान किया। सालार फाउंडेशन जलगांव की ओर से 22 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किये गए। कार्यक्रम शहर क़ाज़ी सैय्यद निसार अली, फादर जॉन विक्टोरी, गुरुद्वारा श्री गुरूसिख सभा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जसवीर सिंघ राणा की उपस्थिति में प्रारम्भ हुआ।

मुख्य अतिथि सीनियर सुप्रीटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस (आई.पी.ओ.एस.) खंडवा आसिम खान थे।विशेष आमंत्रित अतिथि इकरा एजुकेशन सोसायटी जलगांव के अध्यक्ष शिक्षाविद अलहाज करीम सालार जलगांव एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद, प्रेरक वक्ता डॉ. संजय भट्ट भोपाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हज वेलफेयर सोसायटी की मध्यप्रदेश यूनिट के सलाहकार सदस्य हाजी अब्दुल रऊफ खान भीकनगांव ज़िला खरगोन ने की, सोसायटी की ज़िला यूनिट की सलाहकार समिति सदस्य अब्दुल अज़ीज़ मदनी, भूपेंद्र सिंह कुकरेजा, खंडवा पोस्ट ऑफिस से साजिद मंसूरी, जुनैद खान सहित सेंधवा ज़िला बड़वानी से असरार खान, बुरहानपुर से मोहम्मद मोईन मतीन @ हाजी मतीन अजमल, हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ़ दादा, रियाज़ उल हक़ अंसारी, अताउल्लाह खान, अख्तर खान, मुंबई से मोहम्मद शमी खान उपस्थित थे।

कुरआन-ए-पाक की तिलावत से प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने उदबोधन में शिक्षा की महत्ता, संस्कारिक शिक्षा, माता-पिता का बच्चों की शिक्षा में योगदान, उच्च शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों के रुझान, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने लक्ष्य का निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक बात कही। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारियों एवम संस्थाओं के सहयोग की भी जानकारी दी गई।

सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ बी.डी.एस. की सनद हासिल करने वाली डॉ.अलफिज़ा शीशगर मोहम्मद खालिद को फख्र-ए-मिल्ल्त अवार्ड प्रदान किया गया। समारोह में प्रति वर्ष नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कराते आ रहे इबादत खान, शेख हिलाल, शेख सुल्तान, अय्यूब खान, पंकज बड़ासे, सपना बड़ासे, अरमान मंसूरी, अख्तर परवीन, ज़ररीन खान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सेंधवा एवम बुरहानपुर से कार्यक्रम में आए हुए सोसायटी सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।

सोसायटी को कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाली प्रतिष्ठित फर्म गुड्डू बेकरी, दुल्हन बैंगल्स, सिंग वॉच कम्पनी एवम स्मृति सम्मान प्रदान करने वाले तमाम सहयोगियों, संस्थाओं का कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर अब्दुल्ल अज़ीज़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश इकाई के सचिव शेख मुख़्तेयार ने किया, गतिविधियों की जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष क़य्यूम खान ने दी, सोसायटी की खंडवा इकाई से जुड़े शेख ज़ाकिर, इंतेखाब अली, अरबाब करीम, आदिल मंसूरी, मो. आसिफ सिद्दीकी, हफ़ीज़ खान पटवारी, शाहबाज़ खान, नासिर हुसैन, शेख सादिक, निशात सिद्दीकी, मोहम्मद फैज़ान, मुगीस खान, मोहम्मद ज़ैद, अरहान खान आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article