दुबई में मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवार्ड मिलने की खुशी में बुरहानपुर की 9 संस्थाओं ने शिक्षाविद् आनंद प्रकाश चौकसे का किया सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दुबई में मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवार्ड मिलने की खुशी में बुरहानपुर की 9 संस्थाओं ने शिक्षाविद् आनंद प्रकाश चौकसे का किया सम्मान | New India Times

मैक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर एवं आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर के संस्थापक और अध्यक्ष आनंद प्रकाश चौकसे को दुबई में मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवार्ड मिलने की खुशी में बुरहानपुर की 09 नौ सामाजिक, साहित्यिक संस्थाओं में हर्फ हर्फ आईना सोसायटी, तेहरीम एजुकेशनल सोसाइटी, निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल, मोमिन जमात बुरहानपुर, दानिश हाई स्कूल बुरहानपुर, आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा (भारत), अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ और यूनानी मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन बुरहानपुर की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन 14/9/2025 मंगलवार को शाम 4 बजे मोमिन जमात खाना अंसार नगर बुरहानपुर में मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इब्राहिम पापासेठ की सदारत में और मोमिन जमात बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत और मोमिन जमात बुरहानपुर के पूर्व सचिव हाजी शाहिद मोहम्मद अंसारी एडवोकेट के मुख्य अतिथि में किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत की ओर से मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर मोहतरमा आस्था राय, आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की बुरहानपुर ज़िला ईकाई के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ़ दादा, युनानी मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर फ़रीद क़ाज़ी मंचासीन उपस्थित रहे। मुख्य आयोजनकर्ता अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर बुरहानपुर रत्न डॉक्टर जलील बुरहानपुरी ने स्वागत भाषण देकर आज के आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और सब से पहले आयोजनकर्ता इक़बाल अंसारी आईना ने डॉक्टर आनंद प्रकाश चौकसे का स्वागत किया। इस के बाद हाजी मतीन अजमल, अता उल्लाह खान, रियाज़ुल हक़ अंसारी, मुल्ला मंसूर भाई सेवक, मोमिन जमात के मैनेजर फारूक अंसारी आदि ने मंचासीन मेहमानों का आत्मीयता के साथ पुष्प मालाओं से स्वागत सत्कार किया।

आयोजक संस्थाओं की ओर से आनंद प्रकाश चौकसे की सेवा में पेश किए गए प्रशस्ति पत्र का वाचन इक़बाल अंसारी आईना पत्रकार ने किया। और मंच आसीन सभी मेहमानों के दस्ते मुबारक से आनंद प्रकाश चौकसे की खिदमत में पेश किया गया। वहीं यूनानी मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन की ओर से स्टेट वाईस प्रेसीडेंट डॉक्टर फ़रीद क़ाज़ी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष डॉ जावेद खान, ज़िला सचिव डॉक्टर ख़लील बैग, ज़िला कोषाध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद सईद, पूर्व ज़िला अध्यक्ष डॉक्टर जुनैद अंसारी, पूर्व ज़िला सचिव डॉक्टर ज़ुबैर खान,पूर्व ज़िला सचिव डॉक्टर ज़ाहिद हुसैन, डायरेक्टर डॉक्टर ज़फ़र इक़बाल, डायरेक्टर डॉक्टर सिराज उद्दीन, डायरेक्टर नूर मोहम्मद की टीम ने डॉक्टर आनंद प्रकाश चौकसे का शाल श्रीफल और पुष्प मालाओं से स्वागत किया।इसी के साथ अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशफ़ाक़ ख़ान, प्रदेश अध्यक्ष सैयद शहजाद अली, जिला अध्यक्ष ज़िया उद्दीन और जिला सचिव जावेद अहमद खान ने भी अपनी संस्था अखिल भारतीय शिक्षक संघ की ओर से डॉक्टर आनंद प्रकाश चौकसे को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

इस के अलावा यूनानी चिकित्सा संघ की ओर से डॉक्टर अब्दुल सईद लालबाग, डॉक्टर मुख़्तार अंसारी, मोहम्मद याकूब अंसारी, डॉक्टर शेख़ यूसुफ़ लालबाग ने भी आनंद प्रकाश चौकसी का शाल श्रीफल भेंट करके स्वागत किया।इस अवसर पर मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, डॉक्टर फरीद क़ाज़ी, शाह परवेज़ सलामत और आनंद प्रकाश चौकसे ने अपने विचार व्यक्त किया। प्रथम वक्ता के रूप में समाज सेवी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बोहरा समाज और हकीमिया स्कूल के पूर्व प्राचार्य मरहूम मुल्ला कमरुद्दीन अल्वी साहब के द्वारा आनंद प्रकाश चौकसे को दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

स्वागत भाषण के प्रति उत्तर में आनंद प्रकाश चौकसे ने उनके उज्जवल भविष्य को बनाने और संवारने में हकीमिया स्कूल और बोहरा समाज के योगदान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए मरहूम अजमल खान साहब के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। और मरहूम अजमल साहब की पढ़ाई और ईमानदारी का उल्लेख किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोमेंट जमात बुरहानपुर के मैनेजर मोहम्मद फारूक अंसारी, सलीम अख़्तर अंसारी, इंजीनियर अल्ताफ अंसारी,डॉक्टर मुख्तार मसूद अंसारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इक़बाल अंसारी आईना ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version