टीईटी अनिवार्यता के विरोध में केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद कमलेश पासवान को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद कमलेश पासवान को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

शिक्षक एवं कर्मचारियों के संगठन अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे तथा जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने संसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान जी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रधानमंत्री जी से निवेदन करने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन में कहा कि वह एनसीटीई  की दिनांक 9 /8 /2017 को जारी आरटीआई एक्ट में संशोधन की अधिसूचना जिसमें कहा गया है कि सभी शिक्षकों पर समान पात्रता के नियम लागू होंगे चाहे वह एक्ट के लागू होने से पहले से ही कार्यरत क्यों ना हों को निरस्त करने का काम करें। जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक समुदाय में टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश जो एनसीटीई  द्वारा आरटीई एक्ट में संशोधन के कारण शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार एक्ट में संशोधन करके शिक्षकों को राहत नहीं देती है तो अटेवा /एन एमओपीएस राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षक जिनकी नियुक्ति उस  समय की नियमावली और शैक्षिक योग्यता के आधार पर वैध रूप से हुई थी अब अपने भविष्य को लेकर असमंजस और असुरक्षा की स्थिति में देख रहे हैं। ज्ञापन कार्यक्रम में सुनील कुमार दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजकुमार, शिव प्रसाद शर्मा, अर्जुन गुप्ता, अजय कुमार भास्कर आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article