राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस Pednutricon 2025 में दतिया की डॉ. शुभी गुप्ता को शोध वाचन में तृतीय स्थान | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस Pednutricon 2025 में दतिया की डॉ. शुभी गुप्ता को शोध वाचन में तृतीय स्थान | New India Times

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के शिशु विभाग में अध्ययनरत डॉ शुभी गुप्ता ने बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस Pednutricon 2025 में हिस्सा लेकर अपने शोध पत्र का वाचन किया। इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में लगभग 40 शोध पत्रों में से केवल पांच पत्रों को वाचन हेतु चयनित किया गया था जिसमें से एक डॉ शुभी का था। उनका शोध पत्र बच्चों में आयरन की कमी से होने वाले रक्ताल्पता के बारे में था।

इस शोध पत्र वाचन में उनको राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गाइड डॉ राजेश गुप्ता विभागाध्यक्ष शिशु रोग विभाग ने बताया कि डॉ  शुभी ने बच्चों में हो रही रक्ताल्पता के संबंध में एक वृहद शोध कार्य कर पता किया है कि यदि आयरन को लैक्टोबैसिलस के साथ में दिया जाए तो उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ दीपक सिंह मरावी ने उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं। डॉ प्रदीप उपाध्याय, डॉ मनीष अजमेरिया, डॉ अभिषेक शर्मा,  डॉ दिनेश गुप्ता, डॉ पुनीत अग्रवाल, डॉ जगराम मांझी, डॉ बरोडा,  डॉ वर्मा , डॉ शिखा, डॉ संजीव,  डॉ आनंद,  डॉ श्रीकर , डॉ दीपा सहित सभी चिकित्सकों ने शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article