डीएम ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सहजन बन का किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सहजन बन का किया निरीक्षण | New India Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से जनपद शाहजहांपुर में हरियाली को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत तुर्की खेड़ा में 18 जुलाई को “अटल सहजन वन” की स्थापना की थी।
रविवार को  जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने “अटल सहजन वन” का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहजन वन में पौधा रोपण भी किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वे हर 15 दिनों में वन का निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहजन वन में चल रही गतिविधियों का बारीकी से जायज़ा लिया। उन्होंने लगाए गए वृक्षों की वृद्धि के विषय में जानकारी ली तथा पेड़ों के आसपास की मिट्टी को संभालकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जो पतले सहजन के वृक्ष हैं, उन्हें मजबूती देने के लिए  बांस की डंडियों से सहारा देकर बांधा जा रहा था, जिससे उनकी वृद्धि में सहायता मिल सके।
जिलाधिकारी ने जुलाई को रोपे गए सहजन के पेड़ों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संतोष व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेड़ों की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर पेड़ नहीं पनप पाए हैं, वहाँ पुनः नए पौधे रोपे जाएं ताकि वन की सतत हरियाली बनी रहे।

सहजन वन की समुचित देखरेख के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य द्वार पर ही केयरटेकर हेतु एक कक्ष के जल्द निर्माण के निर्देश दिए, जिससे देखभाल कार्यों में नियमितता और पारदर्शिता लाई जा सके।
इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article