अब जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि संबंधी जानकारी को पहुंचाएगी सामुदायिक स्वास्थ्य रेडियो, मिली स्वीकृति | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अब जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि संबंधी जानकारी को पहुंचाएगी सामुदायिक स्वास्थ्य रेडियो, मिली स्वीकृति | New India Times

प्रसारण मंत्रालय, गृह मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस एवं दूरसंचार विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज लखीमपुर खीरी को सामुदायिक रेडियो स्टेशन खोलने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
लखीमपुर खीरी जिले एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, दूरसंचार विभाग की ओर से सामुदायिक रेडियो स्टेशन (Community Radio Station) स्थापित करने के लिए Letter of Intent (LOI) प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए, बल्कि पूरे जनपद के स्वास्थ्य परिदृश्य के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगी। माननीय उप मुख्यमंत्री जी, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रधानाचार्य महोदया, प्रो० डॉ० वाणी गुप्ता एवं उनकी टीम की मेहनत से ही यह संभव हो पाया है। लगभग 3 माह पहले संकाय सदस्यों के सामने सामुदायिक रेडियो स्टेशन खोलने का विचार प्रधानाचार्य महोदया द्वारा रखा गया व इच्छुक संकाय सदस्य का नाम पूछने पर डॉ० इन्द्रेश द्वारा अपनी सहमति देते हुए मात्र 3 माह में इसको कर दिखाया गया। आज दिनांक 13.09.2025 को प्राचार्य व अन्य संकाय सदस्यों ने मिलकर रेडियो स्टेशन हेतु मेडिकल कॉलेज में जगह को चिन्हित कर लिया एवं प्राचार्य महोदया द्वारा नवरात्री में इसका उद्घाटन करने की घोषणा की गयी है। इस अवसर पर संकाय सदस्यों में खासा उत्साह दिखा एवं कई संकाय सदस्यों ने यह भी बताया कि अपने प्रोग्राम की तयारी उन्होंने अभी से शुरू कर दी है। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य महोदया ने बताया कि, “यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन जिले में स्वास्थ्य साक्षरता (Health Literacy) बढ़ाने, गलत धारणाओं को दूर करने और समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।” उन्होंने यह भी बताया कि हमारा उद्देश्य समुदाय के एक बड़े हिस्से से जुड़ना है और शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य देखभाल, और पर्यावरण विकास के क्षेत्र में कार्यक्रम विकसित करना है।
प्रस्तावित सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्देश्य समुदाय की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना है। इसका मुख्य ध्यान निम्नलिखित पहलुओं पर होगा।

कौन-कौन सी मिलेंगी जानकारियां

बीमारियों की रोकथामः सामान्य बीमारियों की रोकथाम के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना, महिलाओं के स्वास्थ्य शिक्षाः महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाना, टीकाकरणः टीकाकरण के लाभों और प्रथाओं पर जानकारी, गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकताः महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की सटीक जानकारियाँ देना, चिकित्सा क्षेत्र में आयी नयी तकनीक एवं उनका गंभीर बीमारियों के इलाज में सफल प्रयोग के बारे में जानकारी देना, स्वस्थ्य सम्बन्धी सरकारी योजनाओ की जानकारी व प्रसार, स्थानीय प्रतिभाओं को प्लेटफ़ॉर्मः स्थानीय प्रतिभाओं को उनकी क्षमताओं को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करना, जिससे उनकी आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सके।

जिले के विकास को मिलेगी में नई दिशा

लखीमपुर खीरी क्षेत्रफल की दृष्टी से बड़ा जनपद है जहाँ बड़ी संख्या में थारू जनजाति का निवास है एवं विविध सामाजिक-सांस्कृतिक परिदृश्य वाले इस जनपद में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय लखीमपुर खीरी में यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन एक महत्वपूर्ण संसाधन बनेगा, जो न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय समुदायों का मूलभूत विकास भी करेगा। सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करेगा जैसे कि आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना, मिशन इन्द्रधनुष और स्वच्छ भारत मिशन इत्यादि योजनाओं की जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। जिससे ये योजनाएं समुदाय को अधिकतम चिकित्सा और स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version