AIMIM के पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ भोपाल पुलिस-कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर की कार्यवाही की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/शेख नसीम,भोपाल (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल-मुस्लेमीन (AIMIM) के पदाधिकारियों ने भोपाल कमिश्नर-कार्यालय में आवेदन देकर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज करके NSA के तहत कार्रवाई की मांग की। भोपाल-कमिश्नर को ज्ञापन देकर AIMIM के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंद्रशेखर तिवारी ने मूर्ति विसर्जन विवाद में भोपाल के गंगा-जमना तहज़ीब को खराब करने और शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। इस मौके पर Aimim पार्टी के ताहिर अनवर,ज़िला अध्यक्ष हसनैन हैदर,
सचिव तारिक जुबैर,महासचिव आसिफ नरेला,
शाहरूख भाई, नादिर अली,आमिर बाला, हुजेफा, वसीम, यूसुफ सहित मजलिस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version