दतिया में IMA द्वारा ‘कॉमन हेयर डिज़ीज़’ पर CME, पेन-लेस इंजेक्शन तकनीक रही आकर्षण का केंद्र | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दतिया में IMA द्वारा ‘कॉमन हेयर डिज़ीज़’ पर CME, पेन-लेस इंजेक्शन तकनीक रही आकर्षण का केंद्र | New India Times

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) दतिया शाखा द्वारा बुधवार शाम एक शैक्षणिक गोष्ठी CME का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय “कॉमन हेयर डिज़ीज़” रहा। कार्यक्रम की शुरुआत IMA अध्यक्ष डॉ. प्रशांत हरित ने स्वागत भाषण से की। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर औपचारिक रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हेयर एक्सपर्ट एवं ग्वालियर के जाने-माने त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सक्सेना उपस्थित रहे। उन्होंने बालों से जुड़ी बीमारियों, उनके आधुनिक उपचार और नवीनतम जानकारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान उन्होंने पेन-लेस इंजेक्शन “लेनिवन इंस्ट्रूमेंट” के बारे में भी जानकारी साझा की, जिसे उनके नाम से पेटेंट किया गया है। इसे चिकित्सा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक महत्वपूर्ण आविष्कार के रूप में सराहा जा रहा है। कार्यक्रम होटल रतन रॉयल इन, दतिया में आयोजित किया गया। IMA दतिया के कोषाध्यक्ष डॉ. के.एल. गुप्ता ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन चिकित्सकों के ज्ञान को अद्यतन रखने और आपसी संवाद को बढ़ाने में सहायक होते हैं। डॉ. सुरेन्द्र सिंह बौद्ध ने मॉडरेटर के रूप में कार्य किया। डॉ. अभिषेक मेहता ने कुशल मंच संचालन किया। समन्वयक की भूमिका में डॉ. दीपक अर्गल एवं डॉ. सुरजीत सिंह रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं IMA सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से  डॉ. बी.के. वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. के.सी. राठौर, सिविल सर्जन, डॉ. अर्जुन सिंह, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक, डॉ. सचिन सिंह यादव, मेडिकल कॉलेज, सहअधीक्षक,डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. हेमन्त मंडेलिया तथा डॉ. एस.एन. शाक्य सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव डॉ. के.पी. बरैठिया ने सभी अतिथियों व उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article