संजय नगर स्थित एलआईसी ऑफिस में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

संजय नगर स्थित एलआईसी ऑफिस में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा एल आई सी ऑफिस, अमरावती रोड, बुरहानपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। शिविर में 30 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. दिव्येश लाड ( एम डी मेडिसिन ), डॉ अकरम खान ( जनरल मैडिसन) एवं श्री धीरज जवादे नेत्र रोग तकनीशियन के द्वारा इस मौसम से होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं, मोटापा एवं हृदय रोग का परामर्श दिया  गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी।

सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, एवं आंखों की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में, एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफ़ल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article