ईद मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज का जुलूस, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

ईद मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज का जुलूस, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश | New India Times

कुक्षी शिया दाऊदी बोहरा समाज के अगाध श्रद्धा के केंद्र धर्मगुरु अलीकादार डॉ.सैय्यदना मुफद्दल सेफुद्दीन साहब(त.ऊ.श.) के आशीर्वाद से बोहरा समाज द्वारा  मगलवारिया से ईद मिलादुन्नबी पर नगर में समाज मरजान स्काउट बेंड की सुमधुर धुन के साथ निकला जुलूस की सदारत जनाब शेख इदरीस भाई बुरहानी ने की। जुलूस में सबसे आगे मदरसा सेफिया के बच्चे हाथो मे पर्यावरण को बचाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, पर्यावरण से होने वाले फायदे एवम् 15–वर्ष से कम उम्र के बच्चे मोबाईल से दूर रहे जैसे  बने फ्लेक्स लिए चल रहे थे।

ईद मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज का जुलूस, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश | New India Times

बैनर के माध्यम से आमजन को जागरूक कर रहे थे और यह मैसेज दे रहे थे कि हम एक कदम आगे बड़कर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये जिससे पर्यावरण की शुद्धता मे फायदा होगा और साथ ही हमारी सेहत भी अच्छी रहेगी खास कर जो बच्चे मोबाईल की लत मे पड़े है उन्हें मोबाईल से दूर रखने के सैयदना साहेब की मंशा पर समाज द्वारा खास अभियान भी चलाया जा रहा है! कार्यक्रम में दाऊदी बोहरा समाज का मरजान स्काउट बैंड नबी मोहम्मद रसुलाल्लाह (स.व स )की मिलाद पर मदह के साथ देशभक्ति  गीतों पर मधुर धुन की प्रस्तुति दे रहे थे जो आकर्षक का केन्द्र रही चल समारोह में मदरसा सैफीया के बच्चो द्वारा मिलादुन्नबी मुबारक, नारा ए तकबीर अल्लाहो अकबर ,हिंदुस्तान ज़िन्दबाज के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

ईद मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज का जुलूस, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश | New India Times

जुलूस में शेख इदरीस भाई साहब बुरहानी  के साथ मदरसा ए सैफीया के हेडमोअल्लिम शेख फखरुद्दीनभाई बारामती, दाउदी बोहरा जमात के ट्रेजर शेख सेफुद्दीनभाई सैफी, बुरहानी गार्ड्स के मेजर हुसैनभाई टांडावाला एव समाज जन मोजूद थे साथ ही मदरसा सेफिया के बच्चो ने मिलादुन्नबी पर कुक्षी नगर में एक पर्यावरण जागरूकता की एक नई मिसाल कायम की चल समारोह सुबह 8: बजे मंगलवारीय से शुरू हुआ जो पड़ाव, चौपाटी, से बड़पुरा से नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ बोहरा मोहल्ला स्थित मस्जिद काम्प्लेस पंहुचा जहा आमिल साहब शेख इदरीस भाई बुरहानी ने प्रसानिक अधिकारियो कुक्षी के नगर सेवको व ख़ास कर पुलिस प्रसासन की प्रसंसा करते हुए आभार के साथ समापन हुआ जुलुस मे जमात के मेंबरान , सबाब कमेटी, टी.के.एम, बुरहानी गार्ड्स, नजाफत कमेटी के साथ समाजजन मौजूद रहे जुलुस का संचालन बुरहानी गार्ड के हेड मुस्तुफा भाई मंडी वाला ने किया उक्त जानकारी मोहम्मद निसरपुर ने दी ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version