राहुल को जवाब देने के लिए बिहार चुनाव प्रभारी बनेंगे देवेन्द्र फडणवीस ? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

राहुल को जवाब देने के लिए बिहार चुनाव प्रभारी बनेंगे देवेन्द्र फडणवीस ? | New India Times

2020 बीजेपी ने देवेन्द्र फडणवीस को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया। नीतीश कुमार के साथ बीजेपी सत्ता में लौटी सालभर बाद नीतीश लालू प्रसाद यादव के साथ चले गए और बीजेपी सत्ता के बाहर हो गई। इस बार नीतीश बीजेपी के साथ मिलकर इंडिया गठबंधन के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रहे हैं। नवंबर में बिहार विधानसभा के चुनाव होंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और चुनाव आयोग के परम हिमायती देवेन्द्र फडणवीस को बीजेपी बिहार का प्रभारी बनाकर भेजेगी को की नहीं इस पर देश दुनिया की नजरे टिकी है।

महाराष्ट्र में बीजेपी की प्रचंड जीत , सत्ता और गृह विभाग के दम पर राज्य में चल रहे धनगर मराठा ओबीसी समाज के आरक्षण आंदोलनों के साथ तालमेल बिठाने वाले देवेन्द्र फडणवीस अगर चाहे तो RSS के सपोर्ट और उनकी फूल टाइम चुनावी टीम के बुते राहुल गांधी को बिहार के मैदान में घेरने की अपनी क्षमता को बीजेपी के पक्ष में सकारात्मक नतीजे तक पहुंचा सकते है। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में की गई वोट चोरी को बिहार में वोट चोरी के नए पैंतरे SIR ( Special Intensive Review ) के साथ जोड़कर जन आंदोलन खड़ा कर दिया है। लोकसभा का एक भी चुनाव लड़े बिना राष्ट्रीय राजनीति में राहुल गांधी से भिड़ने वाले देवेन्द्र फडणवीस को बीजेपी द्वारा बिहार चुनाव प्रभारी बनाकर भेजना चाहिए ऐसी राय को जनता में बल मिल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version