खकनार पुलिस और प्रशासन की पहल: पाँच अनाथ बच्चों को मिला छात्रावास में सहारा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खकनार पुलिस और प्रशासन की पहल: पाँच अनाथ बच्चों को मिला छात्रावास में सहारा | New India Times

वन आरक्षक अरविन्द यादव द्वारा थाना प्रभारी खकनार को जानकारी दी कि ग्राम पाचौरी मे 05 अनाथ बच्चे है, जिनके माता-पिता शांत हो गये है, जिनकी परवरिश अभी उनके रिश्तेदार कर रहे है व उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिस पर थाना प्रभारी खकनार अपनी टीम के साथ ग्राम पाचौरी रक्षाबंधन के मौके पर पहुंचे व बच्चो को मिठाई व कपड़े किये व उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया गया व उन्हें छात्रावास मे भर्ती करने हेतु तैयार किया गया।

सभी बच्चों की समग्र आईडी व आधार कार्ड नही बने थे, जिस संबंध मे विभागीय वरिष्ट अधिकारी पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा से चर्चा की गई व मार्गदर्शन प्राप्त कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नेपानगर श्री भागीरथ वाखला, जनपद सीईओ वंदना कैथल, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक मंदा मोरे सभी ने बच्चो के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयास करते हुए, सभी विभागो ने बेहतर तालमेल स्थापित कर अनाथ बच्चो को ग्राम दाहिन्दा व परेठा छात्रावास मे भर्ती कराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version