निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में व श्री प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व श्री शुभेंदु सिंह क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल निर्देशन में श्री श्यामसुंदर तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर तथा जितेंद्र कुमार ओझा कमांडेंट 91 वाहिनी द्रुत कार्य बल, जगदीप सिंह सहायक कमांडेंट 91 वाहिनी द्रुत कार्य बल की उपस्थिति में आज दिनाँक 03.09.2025 को आगामी त्यौहार ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) को सकुशल सम्बन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना इटवा के कस्बा इटवा, महादेव घुरहू,भावपुर मीरा, भदोखर, चंडी चौराहा, पिपरी बुजुर्ग में रूट मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी।
