बुरहानपुर के दिवंगत पत्रकार स्व. विजय शिंदे की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा (भारत) सहित जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के दिवंगत पत्रकार स्व. विजय शिंदे की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा (भारत) सहित जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

बुरहानपुर की पत्रकारिता के आधार स्तंभ कहे जाने वाले दिवंगत पत्रकारगण में स्वर्गीय लक्ष्मीदास जी मास्टर साहब, स्वर्गीय गुलाबचंद जी जलगांव वाले, स्वर्गीय मोहनचंद मास्टर साहब, स्व.विनोद दलाल और मोहम्मद अज़हर बच्चू भाई को आज के पत्रकार साथियों ने फ़रामोश कर दिया है। वहीं दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय विजय शिंदे की 15वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा द्वारा पत्रकार सम्मान एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि विजय शिंदे आज भी पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह शिंदे जी ने संघर्ष करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता की राह चुनी, वह हर युवा पत्रकार के लिए अनुकरणीय है। कांग्रेस के पूर्व ज़िला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने उन्हें समाज के लिए समर्पित पत्रकार बताया, वहीं भाजपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि वे निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल थे और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।

जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आंख और कान होते हैं, अपनी कलम से समाज को जगाने और दिशा देने का काम करते हैं। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष बनवारी मेटकर ने कहा कि शिंदे जी का जीवन आज के युवा पत्रकारों के लिए एक पाठशाला है, जहाँ से संघर्ष और निष्पक्ष पत्रकारिता की शिक्षा मिलती है। वरिष्ठ पत्रकार आनंद दीक्षित ने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और आपसी एकता के साथ पत्रकारिता करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर स्व. विजय शिंदे के भाई संजय शिंदे भी उन्हें याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि अपने भाई की याद में वे गरीबों तक निःशुल्क टिफिन घर-घर पहुँचाते हैं। अब तक वे 3 लाख से अधिक टिफिन जरूरतमंदों तक पहुँचा चुके हैं। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार निलेश महाजन ने विजय शिंदे जी की स्मृति में एक सुंदर कविता पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा प्रदेश महासचिव एवं म.प्र. प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने सभी का आभार माना और कहा कि संगठन की शक्ति आपसी एकता में है, सभी को साथ लेकर चलना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में नौशाद नूर, कलीम खान, संजय दुबे, दिनेश जूनागढ़े, निलेश महाजन, विजय निम्भोरे, सादिक अख्तर, नीलेश सोनी, ईश्वर यादव, रज़ा खान, सत्तार शेख सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। वहीं युवा पत्रकारों में अमीरुद्दीन, मोहम्मद वसीम, फैसल समरोज, मोहम्मद इमरान, सोहेल अहमद, वसीम शेख, फैज़ान अंसारी,सलीम आलम,प्रीतम महाजन,विनोद लोंढे, राहुल इंगले,संदीप भालसिंग,सोहिल खान, राहिल हुसेन,आयुष भावसर,रमजान तड़वी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version