मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महाराष्ट्र के खुलदाबाद की मशहूर व मारुफ़ दरगाह हज़रत मुनतखिब उद्दीन ज़रज़री ज़र बख्श RA के 739 वें उर्स का आग़ाज़ श्रद्धा पूर्वक और खान का ही निजाम की प्राचीन परंपरा के अनुसार आग़ाज़ हुआ। बरोज़ इतवार जुलूस संदल शाम 4 बजे बुरहानुद्दीन ग़रीब रहमत उल्लाह अलैह से बरामद हुआ। संदल मुबारक में हज़ारों अकीदतमंद मौजूद थे और पुलिस का अच्छा इंतज़ाम था। शहर में गश्त करते हुए जुलूस रात 11 बजे दरगाह हज़रत ख्वाजा शेख मुन्तखिब उद्दीन ज़रज़री ज़र बख्श RA के आस्ताने पर पहुँचा।
दरगाह कमेटी के अध्यक्ष एजाज़ अहमद, उर्स कमेटी के सदस्य मुबश्शिरुद्दीन, अमीरुद्दीन, इमरान आबिद जागीरदार, यूसुफ उद्दीन,सचिव मतीन अहमद, नगर परिषद सी.ओ. समीर शेख, सलाहुद्दीन जागीरदार, हबीबुद्दीन और बड़ी संख्या में खुद्दाम और शहरवासी मौजूद थे। उर्स के दौरान ज़ायरिन के लिए पानी, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं का उचित इंतज़ाम किया गया था।
सभी आशिक़ान-ए-औलिया से उर्स में शामिल होने की गुज़ारिश दरगाह कमेटी के अध्यक्ष एजाज़ अहमद, इमरान जागीरदार, मुबश्शिरुद्दीन, अमीरुद्दीन (उर्स कमेटी के सदस्य) और मतीनुद्दीन (सचिव दरगाह कमेटी) ने की।
