संघ स्थापना शताब्दी कार्यक्रम के समापन पर भाजपा मंत्री-विधायक पहुंचे परमहंस आश्रम | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

संघ स्थापना शताब्दी कार्यक्रम के समापन पर भाजपा मंत्री-विधायक पहुंचे परमहंस आश्रम | New India Times

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में काशी प्रांत के सभी प्रचारकों का तीन दिवसीय बैठक कार्यक्रम शक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में चल रहा था। जिसके अंतिम दिन भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक पहुंचकर परम पूज्य गुरु स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी का आशीर्वाद लिए। चुनार थाना क्षेत्र के शक्तेशगढ़ स्थित परम हंस आश्रम प्रांगड़ में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत संघ के तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।काशी प्रांत के विधायक के साथ मंत्री और सांसद ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी से आशीर्वाद लेने के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात स्वामी जी ने जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र (गमछा) देकर सम्मानित भी किए।

इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक अनिल  एवं प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक एवं जिला प्रचारक सहित पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल,विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक अनुराग सिंह पटेल, विधायक सूचिस्मिता मौर्य,विधायक अनिल मौर्य, पूर्व सांसद,राम सकल भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह,उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजय कुमार गौड़, विधायक भूपेश चौबे, माननीय विधायक घोरावल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष नंदलाल भदोही के विधायक दीनानाथ भास्कर,विधायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सेम्फोर्ड के डायरेक्टर विवेक बरनवाल ,अनिल सिंह आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article