ओमशंकर नारायण शर्मा मिर्जापुर एंव दिनेश कुमार यादव बने वाराणसी के मंडल अध्यक्ष | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी)NIT:


फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (FRCT) ने समाजसेवा और संगठन विस्तार की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए वाराणसी मंडल और मिर्जापुर मंडल के अध्यक्षों की घोषणा की है।मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष पद पर श्री ओम शंकर नारायण शर्मा (बेसिक शिक्षा विभाग) को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया है। वहीं वाराणसी मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री दिनेश कुमार यादव (बेसिक शिक्षा विभाग) को सौंपी गई है।

ओमशंकर नारायण शर्मा मिर्जापुर एंव दिनेश कुमार यादव बने वाराणसी के मंडल अध्यक्ष | New India Times

दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों से टीम को पूर्ण आशा है कि वे FRCT की “हर घर FRCT योजना” को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाएंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

FRCT क्या है?

फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (FRCT) की स्थापना 31 अक्टूबर 2024 को संस्थापक महेंद्र कुमार वर्मा ने की थी।
वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा हैं
यह संगठन पूरी तरह गैर-राजनीतिक एवं सर्वजन का, सर्वजन के लिए, सर्वजन के द्वारा संचालित एक सामाजिक संस्था है।

FRCT का उद्देश्य है

किसी भी वैधानिक सदस्य की दुखद निधन पर, संगठन से जुड़े प्रत्येक सदस्य न्यूनतम ₹50 सीधे नॉमिनी के खाते में भेजते हैं। इस तरह परिवार को 50 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग सुनिश्चित होता है।

बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य न्यूनतम ₹5 का सहयोग करता है। इस प्रकार वैधानिक सदस्य की बेटी की शादी में 5 लाख रुपए तक का सहयोग मिलता है।

FRCT का सदस्य कौन बन सकता है?

सरकारी विभागों (शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत, सिंचाई, विद्युत, पुलिस, परिवहन आदि) के कर्मचारी-अधिकारी,
प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोग (डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स, एडवोकेट, मीडियाकर्मी, प्रबंधक),
किसान, मजदूर, गृहिणी और छात्र-छात्राएं भी FRCT की सदस्यता ले सकते हैं।

शर्त यह है कि सदस्य उत्तर प्रदेश का निवासी हो या उत्तर प्रदेश में कार्यरत हो तथा आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो।


FRCT की प्रमुख उपलब्धियां

आज FRCT परिवार में 37,000 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं, जो उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से हैं।

आकस्मिक निधन सहयोग योजना के अंतर्गत अब तक 12 लाख 30 हजार रुपए सीधे खाते में भेजकर मदद की गई है।

बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत 34 बेटियों की शादी में लगभग 20 लाख रुपए का सहयोग पारदर्शी तरीके से किया जा चुका है।

FRCT की अपनी वेबसाइट, ऐप, यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज है, जिसके माध्यम से हर कार्य पूर्णतः पारदर्शी रखा जाता है।

सदस्यता कैसे लें?

1. www.frctup.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

2. वार्षिक 50 रुपए ट्रस्ट खाते में दान करें और ट्रांजेक्शन ID वेबसाइट पर भरें।

3. रजिस्ट्रेशन के बाद सदस्य को उसका यूनिक ID प्राप्त होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version