अबरार अहमद खान/शेख नसीम, भोपाल, NIT;
ग्वालियर के टेकनपुर में होने वाले तीन दिवसीय डी जी ( पुलिस महानिदेशक ) और बी एस एफ कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजु, सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, बी एस एफ के आला अधिकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर पहुंच रहे हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर पूरे ग्वालियर को हाई अलर्ट कर दिया गया हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जनवरी को ग्वालियर एअरपोर्ट पर 7 : 50 मिनट पर पहुंचेंगे। इसके बाद बी एस एफ के विश्राम गृह में आराम करके 9 बजे हेलीकॉप्टर से टेकनपुर जाएंगे। और वहां पहुंचकर ऐ टी एस के हाल में कांफ्रेंस में शामिल होंगे।
