अरविंद केजरीवाल को जिजाऊ भूमि पर ‘नो-एंट्री’, पुलिस ने अनुमति देने से किया इंकार | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​अरविंद केजरीवाल को जिजाऊ भूमि पर ‘नो-एंट्री’, पुलिस ने अनुमति देने से किया इंकार | New India Timesआगामी 12 जनवरी को सिंदखेडराजा में होने जा रहे जिजाऊ जन्मोत्सव के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की होने जा रही सभा को पुलिस ने अनुमती देने से इन्कार कर दिया है, जिस के कारण ‘आप’ कार्यकर्तांओ में प्रशासन के प्रती रोष देखने को मिल रहा है।​अरविंद केजरीवाल को जिजाऊ भूमि पर ‘नो-एंट्री’, पुलिस ने अनुमति देने से किया इंकार | New India Timesछत्रपती शिवाजी महाराज की मातोश्री माँ जिजाऊ का जन्म बुलडाणा जिले के सिंदखेडराजा में हुआ था। पिछले कई सालों से सिंदखेडराजा में 12 जनवरी को जिजाऊ जन्मोत्सव बडी धुमधाम से मनाया जाता है,  जिसमें राज्य सहित अन्य प्रदेशों से भी बडी संख्या में लोग इस जन्मोत्सव में शामिल होते हैं। आगामी 12 जनवरी को होने जा रहे इस समारोह व भीड को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की तरफ से सिंदखेडराजा में 12 जनवरी को श्री संत भगवान बाबा महाविद्यालय में एक सभा आयोजित किया गया था, किंतू सिंदखेडराजा में जिजाऊ उत्सव के लिये जूटनेवाली भीड को ध्यान में रखते सुरक्षा का मुद्दा सामने करते हुए पुलिस प्रशासन ने केजरिवाल के कार्यक्रम को अनुमती नहीं दी है। दूसरी तरफ आप द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है की राज्य शासन के दबाव में आकर यह कार्यक्रम नहीं होने दिया जा रहा है। उधर अब ‘आप’ के कार्यकर्ता भी सक्रीय हो गए हैं और वे इस बात पर अडे हुए है कि केजरीवाल की सभा लेकर रहेंगे। अब देखना यह है की आगे यह मामला कौनसा रुप धारण करता है?

  • सिंदखेडराजा में जिजाऊ जन्मोत्सव के लिये आने वाली भीड तथा सुरक्षा और राहदरी को देखते हुए केजरिवाल की सभा को अनुमती नहीं दी गई है। सिंदखेडराजा छोडकर किसी अन्य स्थान पर सभा ली जाए तो उस पर हमारा कोई आक्षेप नहीं है: बी.एन.नलावडे, एसडीपीओ, देवलगांव राजा

सिदखेड राजा में अरविंद केजरीवार की सभा को अनुमति देने के लिए पुलिस टाल मटोल कर रही है और यह सब राज्य शासन के दबाव में हो रहा है। हमारा यही प्रयास है कि सभा सिंदखेड राजा में ही हो: सुनील मोरे, प्रभारी आप जिला संयोजक, बुलढाणा

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version