जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

दिनाँक 26/04/2025 फरियादिया/ पीड़िता उम्र 17 साल निवासी थाना ऐशबाग क्षेत्र भोपाल अपनी मां एवं बहन के साथ उपस्थित आई जिनके द्वारा थाना प्रभारी महोदय के समक्ष एक टाईपशुदा आवेदन एंव सोहेल के साथ अपनी कलरफुल फोटोग्राफ पेश किया जिसमें फरियादिया ने सोहेल खान के विरूद्ध कई बार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में लेख किया है । आवेदन पर से प्रथम दृष्टया अपराध धारा 64(2)(m), 87 बी एन एस 5l/6 पोक्सो एक्ट का पाया जाने से तथा घटना स्थल थाना ऐशबाग होने से आरोपी सोहेल के विरूद्ध अपराध क्रमांक 160/25 धारा 64(2)(m) , 87 बी एन एस 5l/6 पोक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में भोपाल पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये की इनामी उद्घोषणा की गई थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर के आसपास के लोगों से पूछताछ कर व लगाकर आरोपी के घर के आसपास लगे कैमरे देखे जा रहे थे। जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सोहेल थोड़ी देर में पशु चिकित्सालय के पास से जैल रोड पर निकलेगा तत्काल पुलिस टीम पशु चिकित्सालय जेल रोड भोपाल के पास पहुंची, आरोपी सोहेल पिता मो.इसरार आते दिखा जिसने पुलिस को देखकर भागने का असफल प्रयास किया जिसे पकड़ा पूछताछ किया जिसने जुर्म स्वीकार किया जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत समक्ष गवाहानो के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
धर पकड़ में शामिल पुलिस टीम:- निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर ,उनि प्रदीप गुर्जर, प्र.आर.1527 तनवीर ,आर 251 राधेश्याम,आर 1154 सुनील माधव,आर.3561 सुनील राजपूत, की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीः- आरोपी सोहेल पिता मो.इसरार उम्र 26 वर्ष नि म.न. 02 ग.न. 8 अहाता मनकशा ऐशबाग भोपाल।
