पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

तिरला के तहत ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा में अंतर्गत संबल योजना के तहत हितग्राही को अंत्येष्टि सहायता के लिए 5 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। ग्राम के सरपंच जीवन निनामा ने पप्पू पिता सुखराम की सामान्य मृत्यु पर उनके परिजन को अंत्येष्टि सहायता राशि के रुप में 5 हजार रुपए नगद देकर परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की,सरपंच निनामा ग्राम में हितग्राहियों की मृत्यु पर हमेशा अपने जेब से तुरंत घर जाकर राशि प्रदान करते है, ताकि ऐसे समय में उस राशि का अत्येष्ठि के लिए उपयोग हो सके।
